Rental Agreement Registration Laws: जब भी कोई व्यक्ति किसी नए शहर में रहने के लिए जाता है या नया मकान किराए पर लेता है, तो मकान मालिक और किराएदार के बीच एक लिखित समझौता यानी रेंट एग्रिमेंट जरूर तैयार किया जाता है। आपने अक्सर ध्यान दिया होगा कि यह एग्रिमेंट हमेशा सिर्फ 11 महीने के लिए ही बनाया जाता है, न कि पूरे एक साल या उससे अधिक समय के लिए।
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर इसके पीछे क्या मुख्य वजह है। क्या ये कोई कानूनी मजबूरी है या इसके पीछे कोई और कारण हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि रेंट एग्रिमेंट सिर्फ 11 महीने का ही क्यों होता है।