एलपीजी गैस हमारे रसोई गैस की खास जरूरत है। इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। रसोई में खाना बनाने से लेकर छोटे व्यवसायों तक इसकी बड़ी भूमिका है। वहीं, बहुत कम लोग जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर को लाल रंग में ही क्यों बनाया जाता है। यह केवल डिजाइन या पहचान का मामला नहीं है बल्कि एलपीजी गैस के लाल रंग के पीछे सुरक्षा, मानकीकरण और उपयोग से जुड़ी अहम वजहें हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लाल रंग दूर से आसानी से दिखाई देता है और खतरे से जुड़े संकेत के रूप में भी माना जाता है। यही कारण है कि एलपीजी सिलेंडर के लिए यह रंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया है।