फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली आईडी बनवाना क्यों है जरूरी? जानें कैसे घर बैठे आसानी से बना सकते हैं

Mon, 31 Aug 2026 08:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Family I'd Online: इन दिनों देश के कई राज्यों में फैमिली आईडी बनवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बता दें कि इस आईडी को बनवाने के कई फायदे हैं, और अच्छी बात यह है कि इसे आप घर बैठे आधार कार्ड की मदद से मिनटों में बना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फैमिली आईडी क्यों जरूरी है - फोटो : AI
Why Family I'd is Important?: आज के समय में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पहचान पत्र का होना सबसे अहम हो गया है। इसी कड़ी में अब 'परिवार पहचान पत्र' यानी फैमिली आईडी का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों में इसे अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि हर परिवार का एक पूरा डेटाबेस तैयार किया जा सके। 

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर यह आईडी बनवाना क्यों जरूरी है और इससे आम जनता को क्या-क्या बड़े फायदे मिल सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि फैमिली आईडी क्या है और इसे कैसे बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
फैमिली आईडी बनवाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : AdobeStock
फैमिली आईडी बनवाने के क्या फायदे हैं?
  • फैमिली आईडी बनवाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं होती हैं, जैसे राशन वितरण, पेंशन योजनाएं, स्कॉलरशिप या सब्सिडी, उन सबका लाभ सीधा और बिना किसी रुकावट के आपके परिवार तक पहुंच जाता है।
  • इस एक ही डिजिटल आईडी में पूरे परिवार के सभी सदस्यों का पूरा ब्योरा दर्ज होता है, जिससे बार-बार अलग-अलग दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पात्रता की पहचान और फर्जीवाड़े पर रोक - फोटो : Adobe Stock
पात्रता की पहचान और फर्जीवाड़े पर रोक
  • इस आईडी के जरिए सरकार के पास यह सटीक जानकारी रहती है कि किस परिवार को किस योजना की वास्तविक जरूरत है।
  • इससे सरकार को पात्र और अपात्र लोगों की सही पहचान करने में बहुत आसानी होती है, और बिचौलियों या फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से लगाम लगती है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही इंसान तक पहुंच सके।

4 of 5
नौकरी और शिक्षा में आसानी से सत्यापन - फोटो : Adobe Stock
नौकरी और शिक्षा में आसानी से सत्यापन
  • आज के समय में छात्रवृत्ति के आवेदन से लेकर सरकारी नौकरियों और विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र (जैसे आय, निवास या जाति प्रमाण पत्र) बनवाने तक में फैमिली आईडी को अनिवार्य या बेहद मददगार माना जाने लगा है।
  • इसके होने से परिवार के सदस्यों की पारिवारिक आय और पहचान का सत्यापन कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन हो जाता है, जिससे आपका कीमती समय बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैमिली आईडी क्यों जरूरी है - फोटो : https://familyid.up.gov.in/portal/Home
घर बैठे ऑनलाइन ऐसे बनाएं अपनी फैमिली आईडी
  • अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आप फैमिली आईडी बनवाने के लिए आधिकारिक फैमिली आईडी पोर्टल (https://familyid.up.gov.in/) पर जाना होगा। 
  • यहां सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपना आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड नंबर व अन्य विवरण भरकर दें।
  • इसके कुछ ही दिनों बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टी करके आपकी फैमिली आईडी जनरेट कर देते हैं।
  • इसके बाद आप आसानी से इसी वेबसाइट से लॉग इन करके अपने परिवार की फैमिली आईडी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें