Inverter Battery: गर्मी हो, बारिश हो या सर्दी, बिजली कटने पर इन्वर्टर ही घर में बिजली देने का काम करता है। पंखे, लाइट और मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरतों के लिए लोग इस पर निर्भर रहते हैं, लेकिन कई बार बिजली जाते ही इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। कुछ समय पहले तक जो बैटरी घंटों तक चलती थी, वह अब कम समय में ही जवाब देने लगती है।
ऐसी स्थिति में लोग अक्सर बैटरी खराब होने की आशंका जताते हैं। हालांकि, इसके पीछे सिर्फ बैटरी का पुराना होना ही कारण नहीं है। जरूरत से ज्यादा बिजली की खपत, सही रखरखाव न होना और चार्जिंग से जुड़ी समस्याएं भी बैटरी का बैकअप कम कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं क्यों बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...