फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Knowledge: क्या आप जानते हैं बाइक को बंद करने के बाद उसमें से टिक टिक की आवाज क्यों आती है?

Fri, 11 Aug 2023 12:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Why Does Bike Make Tik Tik Noise - फोटो : Istock
Why Does Bike Make Tik Tik Noise: हम में से अधिकतर लोगों के पास बाइक है। कहीं पर आवाजाही करने के लिए यह एक अच्छा साधन है। कार की तुलना में बाइक काफी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादातर लोग रोजना कम्यूट करने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। वहीं क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि बाइक को चलाने के बाद उसे हम रोकते हैं, तो टिक-टिक की आवाज आती है। गौर करने वाली बात यह है कि टिक-टिक की यह आवाज बाइक को बंद करने के बाद भी आती रहती है। ऐसे में कई लोग सवाल करते हैं कि मोटरसाइकिल को चलाने के बाद जब उसे बंद कर देते हैं। उसके बाद भी उसमें से टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Why Does Bike Make Tik Tik Noise - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि गाड़ी के धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड होता है। इसके अलावा इस धुएं में हाइड्रोकार्बन और नाइट्रो ऑक्साइड भी होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Why Does Bike Make Tik Tik Noise - फोटो : Istock
ये प्रदूषण और अम्लीय वर्षा का कारण बनते हैं। इसी चीज को देखते हुए बाइक के साइलेंसर में एक खास तरह के Catalytic Converter को लगाया जाता है।

Retirenment Planing: हर महीने करें इस स्कीम में 1200 रुपये निवेश, रिटायरमेंट के समय मिल सकते हैं 77.9 लाख

4 of 5
Why Does Bike Make Tik Tik Noise - फोटो : Istock
यह कन्वर्टर इन हानिकारक तत्वों से रिएक्ट कर कार्बन मोनोऑक्साइड को कार्बन डाई ऑक्साइड में बदल देता है। वहीं बाइक चलाते समय साइलेंसर के गर्म होने से उसके अंदर का पाइप भी काफी गर्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Why Does Bike Make Tik Tik Noise - फोटो : Istock
वहीं जब बाइक बंद होती है। ऐसे में अंदर का पाइप भी धीरे धीरे ठंडा होकर सिकुड़ने लगता है। यह मैटल का बना होता है। इसलिए इसके सिकुड़ने पर टिक टिक की आवाज अंदर से आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें