Bike Ticking Sound After Engine Off: अक्सर आपने ध्यान दिया होगा कि लंबी दूरी या थोड़ी रफ्तार में गाड़ी चलाने के बाद जब आप अपनी बाइक खड़ी करके इंजन बंद कर देते हैं, तो साइलेंसर के पास से अजीब सी टिक-टिक या टिन-टिन की आवाज आने लगती है। कई लोग इस आवाज को सुनकर घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि कहीं उनकी मोटरसाइकिल के इंजन या साइलेंसर में कोई बड़ी खराबी तो नहीं आ गई है।
आपको बता दें कि ये बिल्कुल भी घबराने की बात नहीं है। बाइक बंद करने के बाद आने वाली यह टिक-टिक की आवाज कोई खराबी नहीं, बल्कि एक सामान्य वैज्ञानिक प्रक्रिया है। आइए इसी के बारे में इस लेख में समझते हैं।