फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार क्यों खुल जाते हैं जूते के फीते? नोट कर लें ये एक खास ट्रिक

Fri, 25 Sep 2026 12:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जूते के फीते बार-बार खुलने की वजह सिर्फ कमजोर गांठ नहीं होती, बल्कि गांठ लगाने का तरीका और चलते समय पड़ने वाला खिंचाव भी इसका कारण हो सकता है। एक छोटी सी ट्रिक अपनाकर फीते को ज्यादा मजबूती से बांधा जा सकता है और बार-बार गांठ लगाने की परेशानी कम की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
जूते के फीते बांधने का क्या तरीका सही है जिससे फीते खुलते नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI
जूते पहनते समय एक परेशानी कई लोगों के साथ होती है। दरअसल, चलते-चलते जूते के फीते अचानक खुल जाते हैं। कभी सड़क पर चलते हुए ऐसा होता है तो कभी सीढ़ियां चढ़ते समय। ऐसे में फीते खुलने के बाद उन्हें दोबारा बांधना पड़ता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है तो इसकी वजह जानना जरूरी है। दरअसल, फीते की गांठ सिर्फ बांधने पर ही मजबूत नहीं होती। गांठ किस तरह बनाई गई है, इसका भी काफी असर पड़ता है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि ऐसी कौन सी ट्रिक है जिससे जूते के फीते बार-बार खुलने से बच सकते हैं। आप आगे इस ट्रिक के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
जूते के फीते बांधने का क्या तरीका सही है जिससे फीते खुलते नहीं? - फोटो : AI Generated
जूते के फीते पर गांठ लगाने का तरीका क्यों होता है अहम?
  • जूते के फीते बांधने के कई तरीके होते हैं
  • पर हर गांठ समान रूप से मजबूत नहीं होती
  • अगर गांठ के दोनों हिस्से जूते के ऊपर एक तरफ खिंचे हुए दिखाई देते हैं, तो वह गांठ आसानी से ढीली पड़ सकती है
विज्ञापन

3 of 6
जूते के फीते बांधने का क्या तरीका सही है जिससे फीते खुलते नहीं? - फोटो : AI Generated
  • चलते समय पैर की लगातार हलचल फीते पर खिंचाव पैदा करती है
  • इस दौरान गांठ पर बार-बार झटका लगता है
  • अगर गांठ सही तरीके से नहीं बनी है तो धीरे-धीरे वह ढीली होकर खुल सकती है

4 of 6
जूते के फीते बांधने का क्या तरीका सही है जिससे फीते खुलते नहीं? - फोटो : AI Generated
जूते के फीते बांधने के लिए कौन सी ट्रिक आ सकती है काम?
  • जूते के फीतों को बांधते समय सामान्य गांठ लगाने के बाद एक अतिरिक्त छोटा लूप बनाया जा सकता है जिसे आमतौर पर Double Knot कहा जाता है
  • इसके लिए पहले फीते की सामान्य गांठ बांधें
  • इसके बाद बने दोनों लूप को आपस में एक बार और बांध दें
विज्ञापन

5 of 6
जूते के फीते बांधने का क्या तरीका सही है जिससे फीते खुलते नहीं? - फोटो : AI Generated
  • इससे गांठ के खुलने की संभावना कम हो जाती है
  • खासकर उन लोगों के लिए यह तरीका उपयोगी हो सकता है जिन्हें चलते या दौड़ते समय फीते बार-बार खुलने की परेशानी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूते के फीते बांधने का क्या तरीका सही है जिससे फीते खुलते नहीं? - फोटो : AI Generated
फीते और जूते की फिटिंग भी चेक करें
  • कई बार समस्या केवल गांठ की नहीं होती बल्कि, जूते का आकार सही नहीं होने पर पैर के अंदर ज्यादा हलचल हो सकती है
  • इससे चलते समय फीते पर अतिरिक्त खिंचाव पड़ सकता है और पुराने या घिसे हुए फीते भी आसानी से ढीले हो सकते हैं
  • इसलिए अगर फीते लगातार खुल रहे हैं तो पहले गांठ लगाने का तरीका बदलकर देखें और साथ ही फीते की हालत और जूते की फिटिंग भी जांच लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें