Indian Railways Coach X Sign: भारतीय रेलवे रोजाना लाखों-करोड़ों की संख्या में एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रियों को ले जाती है। देश के लगभग हर कोने में रोजाना ट्रेनों का संचालन होता है। आपको भी अगर ट्रेन से सफर करना होता है तो आपके पास ट्रेन टिकट होना जरूरी है। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई जरूरी कदम भी उठाता है।
कई नियम बनाए गए हैं जिनके जरिए यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। इन सबके बीच क्या आपने ट्रेन के पीछे यानी ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे 'X' का निशान जरूर देखा होगा? पर क्या आप जानते हैं ये 'X' का निशान क्यों होता है? आखिर इसे यहां बनाने का मतलब क्या है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस 'X' के निशान का मतलब जान सकते हैं...