Geyser Explosion Causes Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लगभग हर घर में इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल धड़ल्ले से होने लगता है। लेकिन इसी के साथ अखबारों और टीवी पर गीजर फटने की डरावनी खबरें भी सामने आने लगती हैं। अक्सर लोग गीजर को चालू करके भूल जाते हैं और सोचते हैं कि यह अपने आप बंद हो जाएगा, जो की सही भी है। बता दें कि गीजर के अंदर एक थर्मोस्टेट लगा होता है जिसकी मदद से गीजर पानी गर्म होते ही अपने आप ऑफ कर देता है।
मगर गीजर जब लंबे समय तक बंद रहता है तो उसमें लगा थर्मोस्टेट के खराब होनी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में जब थर्मोस्टेट यानी ऑटो-कट ऑफ सिस्टम काम करना बंद कर देता है, तो पानी लगातार उबलता रहता है। लगातार पानी उबलने से गीजर की टंकी के भीतर भाप का इतना जबरदस्त दबाव बन जाता है कि वह एक बड़े बम की तरह फट जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह हादसा कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।