हम में से कई लोग अक्सर फ्लाइट में सफर करते हैं। फ्लाइट में सफर करने को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं। इन्हीं में एक नियम कहता है कि टेकऑफ से पहले अपने मोबाइल फोन का एयरप्लेन मोड ऑन करें। हालांकि, कई यात्रियों के मन में सवाल रहता है कि आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है? क्या वाकई हमारे फोन के सिग्नल से विमान को खतरा हो सकता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
फ्लाइट में एयरप्लेन मोड ऑन करने का यह नियम केवल सुरक्षा से जुड़ा नहीं है बल्कि उड़ान संचालन और संचार प्रणाली की सटीकता से भी जुड़ा है। मोबाइल नेटवर्क की लगातार सिग्नल खोजने की प्रक्रिया विमान की संवेदनशील रेडियो फ्रीक्वेंसी पर अपना असर डाल सकती है। इसी वजह से फ्लाइट में सफर करते समय यात्रियों को एयरप्लेन मोड को ऑन करने की सलाह दी जाती है।