अक्सर देखने को मिलता है कि भारत के कई घरों में नया रेफ्रिजरेटर खरीदने के बाद उस पर कपड़े का कवर या प्लास्टिक शीट लोग बिछाते हैं। ऐसा कई लोग धूल, दाग और खरोंच से फ्रिज को बचाने के लिए करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। यह आदत लंबे समय में फ्रिज की कार्यक्षमता पर असर डाल सकती है। आधुनिक रेफ्रिजरेटर को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह कूलिंग प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाली गर्मी को आसानी से बाहर निकाल सके। अगर इस प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा आती है, तो मशीन को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसका सीधा असर मशीन की परफॉर्मेंस और बिजली की खपत दोनों पर पड़ सकता है।