Budget 2026 Important Things To Know: हर साल देश की आर्थिक दिशा तय करने के लिए 1 फरवरी को बजट पेश किया जाता है। बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज भर नहीं होता है, बल्कि इसके साथ कई परंपराएं, गोपनीय प्रक्रियाएं और ऐतिहासिक फैसले भी जुड़े होते हैं। 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट सरकार की प्राथमिकताओं, आम जनता की उम्मीदों और अर्थव्यवस्था की सेहत को दर्शाने का काम करता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। बजट पेश होने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए।