Cutting Neem Peepal Banyan Trees: हमारे समाज और पर्यावरण में नीम, पीपल और बरगद के पेड़ों को सिर्फ साधारण पौधे नहीं बल्कि जीवनदायिनी और पूजनीय माना जाता है। ये पेड़ हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखने और हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान देते हैं। यही वजह है कि सरकार और कानून इन पेड़ों की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त हैं।
अगर कोई बिना सोचे-समझे या बिना किसी सरकारी अनुमति के इन खास पेड़ों को काटने की कोशिश करता है, तो उसे भारी कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इन पेड़ों को लेकर क्या नियम हैं और पकड़े जाने पर क्या सजा मिल सकती है।