भारतीय रेलवे में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियां चलती हैं। जहां पैसेंजर ट्रेनों से एक बड़ी संख्या में यात्री हर रोज सफर करते हैं, तो वहीं एक जगह से दूसरी जगह सामान लेकर जाने के लिए मालगाड़ी का अहम रोल होता है।
वहीं, पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों को खींचने के लिए लोकोमोटिव यानी इंजन का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि हर ट्रेन के लिए एक जैसा इंजन क्यों नहीं लगाया जाता? आप इस बारे में यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं...