फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन में बार-बार OTP आने का क्या मतलब है? जानें कब अकाउंट पर खतरा हो सकता है

Thu, 05 Nov 2026 05:54 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Bank Account Safet: फोन पर बार-बार आने वाले अनजान ओटीपी किसी बड़े साइबर फ्रॉड या खाते पर मंडराते खतरे का संकेत हो सकते हैं।
  • यह स्थिति तब पैदा होती है जब कोई आपके अकाउंट में सेंध लगाने की कोशिश करता है या सिम स्वैपिंग करता है।
विज्ञापन
1 of 5
फोन में बार-बार ओटीपी - फोटो : AI
Baar Baar Aa Rahi Hai OTP: डिजिटल दौर में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिसके साथ ही साइबर ठगों के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। अगर आपके स्मार्टफोन पर बिना किसी कारण लगातार बार-बार ओटीपी आने लगे हैं, तो यह कोई सामान्य तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकता है।

आजकल जालसाज लोगों के बैंक खातों को खाली करने और उनकी गोपनीय जानकारी चुराने के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते हैं। ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि अचानक आने वाले इन संदेशों का क्या मतलब होता है और किस स्थिति में आपका खाता पूरी तरह खतरे में पड़ सकता है। इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना आपको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Cyber scam - फोटो : FREEPIK
क्या अकाउंट पर आ चुका है बड़ा खतरा?
  • अगर आपके पास बिना मांगे या बिना किसी लेनदेन के एक के बाद एक कई ओटीपी आने शुरू हो जाएं, तो समझ लीजिए कि आपके बैंक खाते या पर्सनल अकाउंट पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
  • इसका सीधा मतलब यह हो सकता है कि किसी धोखेबाज को आपके यूजर आईडी और पासवर्ड की जानकारी मिल चुकी है और वह आपके खाते में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या कोई दूसरा कर रहा लॉगिन की कोशिश? - फोटो : Freepik
क्या कोई दूसरा कर रहा लॉगिन की कोशिश?
  • बार-बार ओटीपी आने की सबसे बड़ी वजह यह होती है कि कोई अज्ञात व्यक्ति आपके सोशल मीडिया, ईमेल या नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगिन करने का प्रयास कर रहा है।
  • जब वह गलत पासवर्ड डालता है या पासवर्ड रीसेट करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम सुरक्षा के तौर पर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी भेज देता है।

4 of 5
क्या सिम स्वैपिंग का है मामला? - फोटो : Adobe Stock
क्या सिम स्वैपिंग का है मामला?
  • कभी-कभी लगातार ओटीपी आना इस बात का संकेत होता है कि ठगों ने आपके मोबाइल नंबर की क्लोनिंग या सिम स्वैपिंग कर ली है।
  • इस खतरनाक प्रक्रिया में अपराधी आपके नंबर का दूसरा सिम कार्ड निकलवा लेते हैं, जिससे आपके फोन का नेटवर्क चला जाता है और सारे ओटीपी उनके पास पहुंचने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना देरी किए करें ये काम - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
बिना देरी किए करें ये काम
  • अगर आपके फोन पर भी इस तरह लगातार अनजान ओटीपी आ रहे हैं, तो तुरंत अपने सभी जरूरी खातों के पासवर्ड बदल दें।
  • इसके अलावा, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें ताकि आप सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें