फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: कहीं आपका एसी तो नहीं कर रहा है कमरा ठंडा? जानिए क्या हो सकते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण

Sat, 23 May 2026 03:24 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका एसी ठीक ढंग से कूलिंग नहीं दे रहा है, तो इसके पीछे कई प्रमुख कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में 
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips - फोटो : AI Generated
गर्मी बढ़ने के साथ एसी का इस्तेमाल घरों में तेजी से बढ़ जाता है। हालांकि, कई लोग इस बारे में शिकायत करते हैं कि एसी चलने के बावजूद उनका कमरा ठीक ढंग से ठंडा नहीं होता है। इस तरह की स्थिति में बिजली का बिल भी बढ़ता है और राहत भी सही से नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों का लगता है कि एसी खराब हो गया है। कुछ लोग लोग इसे गैस खत्म होने को वजह मान लेते हैं, जबकि इसके पीछे कई छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं। अगर आप समय रहते इन समस्याओं की पहचान कर लेते हैं, तो एसी की कूलिंग पहली जैसी दोबारा हो सकती है। इसके अलावा आप अनावश्यक खर्च से भी बच सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी का एयर फिल्टर गंदा होना

  • कई बार देखने को मिलता है कि एयर फिल्टर में धूल जमा होने से ठंडी हवा का फ्लो कम हो जाता है।
  • इस स्थिति में गंदा फिल्टर एसी पर अतिरिक्त दबाव डालने का काम करता है।
  • इस कारण कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय लग सकता है।
  • आपको एक निश्चित समय अंतराल पर एसी के फिल्टर की सफाई करते रहनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

कमरे की गर्मी भी बन सकती है वजह

  • अगर कमरे में सीधी धूप आ रही है, तो वह एसी की कूलिंग को प्रभावित कर सकती है।
  • बार-बार दरवाजा खुलने से ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है।
  • खराब इंसुलेशन वाले कमरों में भी ठंडक ज्यादा देर नहीं टिक पाती है। 

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी की गैस कम होना

  • कई बार कम गैस होने की वजह से भी एसी पर्याप्त ठंडक नहीं देता है। 
  • गैस कम होने पर एसी लगातार चलता रहता है लेकिन कमरा ठंडा नहीं हो पाता है।  
  • इस स्थिति मे इंडोर यूनिट से सामान्य से कम ठंडी हवा आने लगती है।
  • आपको इस स्थिति में मैकेनिक से तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

निश्चित समय अंतराल पर कराएं एसी की सर्विसिंग

  • आपको साल में दो बार एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए।
  • इसमें आप गर्मियों के सीजन के शुरू होने से पहले मार्च या अप्रैल में पहली सर्विस करा सकते हैं।
  • वहीं दूसरी सर्विस आप सितंबर या अक्तूबर में करा सकते हैं बरसात के सीजन के खत्म होने के बाद। इससे एसी की परफॉर्मेंस अच्छी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें