फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Mudra Yojana: किन-किन लोगों को सरकार नहीं देती है पीएम मुद्रा योजना का लाभ? जानिए यहां

Mon, 16 Jun 2025 08:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
Who is Not Eligible for PM Mudra Yojana - फोटो : Freepik
भारत सरकार ने साल 2015 में एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देना है। इस योजना के जरिए केंद्र सरकार उन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जो अपना किसी प्रकार का छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या अपने किसी मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस योजना के अतंर्गत सरकार व्यवसाय शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन देती है। हालांकि, लोन को तीन श्रेणीयों में दिया जाता है। इसमें शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी शामिल हैं। शिशु में 50 हजार रुपये तक, किशोर में 10 लाख रुपये तक और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Who is Not Eligible for PM Mudra Yojana - फोटो : Freepik
आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ नहीं मिलता है। इस स्कीम का लाभ गैर भारतीय नागरिकों को नहीं दिया जाता है। अगर कोई शख्स बैंक से डिफॉल्टर घोषित है, तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Who is Not Eligible for PM Mudra Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी जरूरी है। वहीं अगर आप कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो इस स्थिति में भी आपको स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा। 

4 of 5
Who is Not Eligible for PM Mudra Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आपका बैंक खाता नहीं तो इस स्थिति में आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं। इस योजना के अंतर्गत बेहद ही आसान शर्तों पर लाभार्थी को 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Who is Not Eligible for PM Mudra Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेने जा रहे हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज जरूर होने चाहिए। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। आवश्यक दस्तावेजों में आपके पास बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल किए गए ITR की कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड और स्थाई और बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रमाण आदि जरूर होने चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें