फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: नहीं बन सकता इन लोगों का आयुष्मान कार्ड, क्या आप भी हैं इस सूची में; यहां करें चेक

Thu, 27 Nov 2025 10:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kiska Nahi Ban Sakta Hai: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं। पर क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं? ये आप यहां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility Criteria: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। जैसे, एक योजना है आयुष्मान योजना जिसके जरिए आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। दरअसल, ये आयुष्मान कार्ड ऐसा कार्ड होता है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

दरअसल, आयुष्मान कार्ड सरकार द्वारा बनाए जाते हैं जिसके बाद सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। पर इसे लिए आपका पात्र होना भी जरूरी है और अगर आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है। आगे आप पात्रता के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा जान लीजिए
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको मुफ्त इलाज मिलता है। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज साल भर के अंदर करवा सकते हैं। आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। और ये इलाज आप उन अस्पतालों में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता? - फोटो : Adobe Stock
  • जान लें कि इस आयुष्मान योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं जिनमें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज होता है। अगर आपको ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जिसमें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना होता है। यहां से आप पिन कोड, जिला आदि से अपने शहर के अस्पताल के बारे में जान सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता? - फोटो : Adobe Stock
किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप ये जानना चाहते हैं कि किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता, तो इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिन लोगों की सरकारी नौकरी है, जिन लोगों का पीएफ कटता है और जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हैं आदि। अगर आप इस सूची में हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता? - फोटो : Adobe Stock
अपनी पात्रता खुद कर सकते हैं चेक
  • आपको ये जानना है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप ये खुद चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर जाना है और फिर आप यहां पर अपनी जानकारी भर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें