फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जान लीजिए कौन किसान हैं 13वीं किस्त के लिए पात्र और कौन नहीं, यहां चेक करें लिस्ट

Wed, 22 Feb 2023 10:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र हैं और कौन नहीं? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाती हैं। ठीक ऐसे ही उन किसानों के लिए भी केंद्र सरकार की तरफ से एक योजना चलाई जाती है, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर या गरीब हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार 13वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। ऐसे में कौन किसान इसके लिए पात्र हैं और कौन नहीं, ये आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र हैं और कौन नहीं? - फोटो : istock
किस्त के लिए ये किसान हैं पात्र
  • बात अगर उन किसानों की करें, जो इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना के लिए वो किसान पात्र हैं जिन किसानों के नाम खेती योग्य भूमि है। अगर आप ऐसे किसान हैं, तो आप किस्त के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र हैं और कौन नहीं? - फोटो : istock
ये लोग हैं अपात्र:-
  • संवैधानिक पदों पर आसीन किसान परिवार
  • संस्थागत भूमि धारक
  • सरकारी स्वायत्त निकायों में काम करने वाले लोग
  • राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और 
  • 10 हजार रुपये प्रति माह से ज्यादा आय वाले लोग
  • पेंशनभोगी, इंजीनियर, डॉक्टर और वकील आदि।

4 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र हैं और कौन नहीं? - फोटो : istock
  • इनके अलावा वो किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ किया जा चुका है कि पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र हैं और कौन नहीं? - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें