फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें सबकुछ

Mon, 16 Nov 2026 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Vishwakarma Yojana Mein Kya Labh Milte Hain: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है
  • जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे इस योजना से जुड़कर कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Vishwakarma Yojana: अलग-अलग प्रदेशों में रहने वाले लोगों के लिए राज्य सरकारें मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं।

इसी क्रम में एक और योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, लेकिन क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं और क्या आप इसके लिए पात्र हैं? चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। साथ ही जानेंगे इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में आपको क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं?
  • बतौर लाभार्थी आपको पहले कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • कुछ दिनों की ये ट्रेनिंग जब तक चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • आपको अलग से 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको इस योजना के तहत सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मिलता है
  • ये लोन लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए दिया जाता है
  • इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपेय का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं?

जान लें पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं जिसकी सूची नीचे दी गई है:-
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • धोबी और दर्जी हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप सुनार हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें