फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ या नहीं? आवेदन से पहले यहां करें चेक

Sat, 28 Jun 2025 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kan Eligible Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह  के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहरों से लेकर गरीब वर्ग तक को लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं क्योंकि इस योजना की अपनी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस पात्रता सूची में हैं सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं और कौन नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है?
  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। इस ट्रेनिंग द्वारा लाभार्थियों को उनके काम में और बेहतर किया जाता है और उन्हें एडवांस प्रशिक्षण दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को योजना से जुड़ने के बाद लोन की सुविधा भी दी जाती है और ये लोन सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है
  • इसमें लाभार्थियों को पहले तो एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं?

क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं? ये आपको नीचे दी गई पात्रता सूची से पता चलता है:-
  • अगर आप मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • धोबी और दर्जी
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं

नोट:- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें