PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: मौजूदा समय में भारत सरकार द्वारा देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना, तो मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना। इसी तरह किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इसी क्रम में भारत सरकार की और और योजना है जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।
इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2023 में शुरू किया गया और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। साथ ही आप यहां आवेदन का तरीका भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते इस बारे में विस्तार से...