Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनसे जुड़कर आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी योजना में आर्थिक मदद दी जाती है तो किसी योजना में सब्सिडी का प्रावधान होता है। यही नहीं, कई अन्य तरह के लाभ भी लाभार्थियों को योजना के तहत दिए जाते हैं।
जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। पर क्या आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं? क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं? तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन नहीं बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इसकी पात्रता सूची के बारे में जानेंगे...