Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: जब भी किसी योजना को शुरू किया जाता है तो सबसे पहले ये देखा जाता है कि इसका लाभ कितनी बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। वर्ष 2018 में इस योजना को भारत सरकार ने शुरू किया। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाए जाते हैं।
इसके बाद इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल (वे अस्पताल योजना इस योजना में रजिस्टर्ड हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है, लेकिन आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि कई लोग ऐसे हैं जो इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे में आप यहां ये जान सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। आगे आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...