Ayushman Card Benefits: देश में चलने वाली कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कोई आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं जो लाभार्थियों के काफी काम आ सकते हैं। जैसे, पीएम आवास योजना के तहत घर बनाए जाते हैं, तो कई योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है। ठीक ऐसे ही कई योजनाओं में अन्य तरह के सामान भी लाभार्थियों को दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसके लिए सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और अगर आप पात्र हैं तो आपको आवेदन करना होता है। तो चलिए जानते हैं इन सबके बारे में...