फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आवेदन से पहले यहां जान लें

Sun, 06 Apr 2025 02:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaun Banwa Sakta Hai Ayushman Card: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Bharat Yojana: केंद्र की कई सारी योजनाओं में से एक योजना आयुष्मान भारत योजना भी है। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसका लाभ काफी लोग ले रहे हैं। इस योजना से जो लाभार्थी जुड़ते हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर इस मुफ्त इलाज का लाभ लेने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। इससे आपको ये चेक करना होता है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
मुफ्त इलाज का लाभ
  • अगर आप इस आयुष्मान भारत योजना से जुड़ जाते हैं और आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है, तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। सालाना इस कार्ड से आपको 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। जो बीमारियां इस योजना में कवर हैं आप उनका मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन पात्र कौन अपात्र?
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते, जिनका पीएफ नहीं कटता जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग बीपीएल कार्डधारक हैं आदि। ये सभी लोग आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र होते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जबकि, जो लोग टैक्स भरते हैं, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं, जिनका पीएफ कटता है या जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं आदि। ये सभी लोग आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे भी चेक कर सकते हैं पात्रता:-
  • आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, ये आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें और फिर अपनी बाकी जानकारी यहां भर दें
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें