फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें तरीका और पात्रता के बारे में

Sat, 31 Jan 2026 07:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होना जरूरी है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility And Registration Process In Hindi: देश में चलने वाली तमाम तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं। जो लोग इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं वे इन योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप चाहते हैं कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिले तो इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं? तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना की पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां पर पहले आपकी पात्रता चेक होती है और फिर दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं
  • अब सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद कुछ देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन भी है तरीका
  • अगर आप ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाना चाहते तो आप इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन दे सकते हैं
  • आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं
  • योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आप अगर असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • आप अगर पीएफ के सदस्य नहीं हैं
  • अगर आप ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • आप गरीब वर्ग से आते हैं या ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिसकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos
क्या फायदा मिलता है?
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • ऐसे में आप साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
  • जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं उनमें आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें