Ayushman Card Yojana: आज के समय में सबसे ज्यादा अगर कुछ जरूरी है, तो वो आपका स्वास्थ्य है। हमारे आसपास कई तरह की खतरनाक बीमारियां और वायरस मौजूद हैं। जो पलक झपकते ही आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं और फिर आप बहुत ज्यादा बीमार तक पड़ सकते हैं। ऐसे में अस्पताल में इलाज करवाने से लेकर महंगी दवाओं के बिल तक को हर कोई चुकाने में सक्षम नहीं होता है, और इसी बात को सरकार ने ध्यान देते हुए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। वहीं, अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इसमें कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस कार्ड को बनवाने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले जरूरी हो जाता है कि आप अपनी पात्रता की जांच करें क्योंकि इसी से पता चल पाएगा कि आप कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...