फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी से भी मत चेक करवाएं अपनी पात्रता वरना हो सकती है ठगी, ऐसे जानें आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं

Thu, 03 Apr 2025 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaun Banwa Sakta Hai Ayushman Card: जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने का दावा करते हैं और जो लोग नहीं मानते, उनसे सिर्फ पात्रता चेक करवाने के लिए भी कहते हैं। पर अगर आप किसी के कहने पर भी उनसे पात्रता चेक करवाते हैं, तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए यहां पर पात्रता चेक करने का सही तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से बचकर। - फोटो : Freepik
Ayushman Card Eligibility Criteria: जब भी हम किसी सरकारी योजना के बारे में सुनते हैं, तो हमारे मन में पहला ख्याल यही आता है कि काश हम भी इस योजना से जुड़ पाते हैं और लाभार्थी बन योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले पाते। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभ ले सकते हैं, लेकिन जालसाजों और ठगों से सावधान रहें वरना ये आपको अपनी बातों में फंसाकर चपत लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जालसाजों से कैसे बचें और पात्रता चेक करने का सही तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से बचकर। - फोटो : Adobe Stock
कैसे हो सकती है ठगी?
  • दरअसल, जालसाज लोगों को ठगने के लिए उन्हें कॉल करते हैं जिसमें उनसे कहा जाता है कि वो 2 मिनट में उनकी पात्रता चेक कर ये बता सकते हैं कि उनका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। इसके लिए लोगों से उनकी कुछ पर्सनल जानकारी ली जाती है और फिर ओटीपी मांगा जाता है और बस फिर आपके बैंक खाते में सेंध लगा दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से बचकर। - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए आपको ध्यान रखना है कि आपको ऐसे किसी कॉल, मैसेंज, ईमेल आदि पर विश्वास नहीं करना है। सरकार की तरफ से या विभाग की तरफ से कभी आपको इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजे जाते हैं और न ही कॉल की जाती है जिसमें आपकी पात्रता चेक करने से लेकर आपका आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहा जाता है और कोई गोपनीय जानकारी ली जाती है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से बचकर। - फोटो : Adobe Stock
खुद करें चेक पात्रता, किसी और से न करवाएं:-

स्टेप 1
  • अगर आपको ये चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो इसके लिए किसी और की मदद लेने की जरूरत नहीं है
  • आप खुद ही योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाएं
  • फिर आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है जिस पर ओटीपी आएगा
  • आए हुए ओटीपी को भरें और इसे वेरिफाई करवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से बचकर। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना होता है
  • जबकि, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना जिला चुनना है
  • फिर आपको सर्च करना है जिसके लिए आपको एक दस्तावेज चुनना है
  • जैसे, आप आधार कार्ड आदि चुन सकते हैं
  • अगर आपने आधार चुना है तो इसका नंबर भरें और सर्च पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चला जाएगी कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें