Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत अब देश के 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मिलने वाले पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।
खास बात यह है कि किसी भी सामाजिक और आर्थिक स्थिति से आने वाले 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग योजना का लाभ ले सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में किए गए इस बदलाव का संकेत सरकार ने इसी साल अप्रैल महीने में दे दिए थे। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है? आइए जानते हैं -