फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की किस स्कीम में मिल रहा कितना रिटर्न? निवेश करने से पहले देखें ये लिस्ट

Thu, 18 May 2023 12:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Schemes - फोटो : Istock
Post Office Schemes: आज के दौर में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था काफी उथल पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में दुनिया भर में महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में बीते कुछ सालों में देश में महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कई बार रेपो रेट की दरों में भी इजाफा किया गया है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे खत्म हो रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों के किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ चुनिंदा स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिल रहा है। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरा नहीं होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Schemes - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम

  • आप अपने बचत के पैसों को पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
  • इसमें आपको फिक्स्ड ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में आप 20 रुपये जमा करके खाता खुलवा सकते हैं।
  • वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Schemes - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम

  • पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको कंपाउंड ब्याज दर का फायदा मिलता है।
  • 5 साल के लिए इस स्कीम में आप हर महीने पैसे निवेश कर सकते हैं।
  • वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 6.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 

4 of 5
Post Office Schemes - फोटो : iStock

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम

  • पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पांच सालों का लॉकइन पीरियड होता है।
  • अगर आप रेगुलर इनकम चाहते हैं। ऐसे में इस स्कीम में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं।
  • इस स्कीम में आप न्यूनतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं।
  • वहीं जॉइन्ट खाता खुलवाकर 15 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Schemes - फोटो : iStock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

  • पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना बुजुर्गों के लिए एक शानदार स्कीम है।
  • अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं।
  • ऐसे में आप इस स्कीम में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं।
  • इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें