Valid ID Proofs For Train Journey India: भारतीय रेलवे में आरक्षित डिब्बे में सफर करने वाले हर यात्री के लिए वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई को ई-टिकट या काउंटर टिकट के साथ अपना ओरिजिनल पहचान पत्र दिखाना होता है। अगर आपके पास कोई आईडी कार्ड(आधार कार्ड, पैन कार्ड) नहीं है, तो आपको बिना टिकट माना जा सकता है और जुर्माना भरना पड़ सकता है।
हालांकि, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रकार के सरकारी पहचान पत्रों को मान्यता दी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सफर के दौरान कौन-कौन से आईडी प्रूफ मान्य होते हैं।