फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कहीं अटक न जाए पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, पैसे आने से पहले जरूर करवा लें ये जरूरी काम

Thu, 21 May 2026 10:32 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 23 Kist: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन इस किस्त का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जो इस योजना के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त। - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment: किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही चलाते हैं। भारत सरकार की बात करें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों को लिए चलाया जाता है।

इस बार योजना की 23वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको ये लाभ मिले तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं। वरना कहीं आपको मिलने वाली 23वीं किस्त अटक न जाए। चलिए जानते हैं योजना के तहत आने वाले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर आती है
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त जारी होने का समय जून में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

पहला काम
  • योजना के तहत पहला काम है आधार लिंकिंग का
  • जिसे आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर करवाना होता है
  • ये योजना के तहत जरूरी है, अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है

4 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
  • अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको दूसरा काम ई-केवाईसी का करवाना होता है
  • इसमें लाभार्थी की केवाईसी कर ये देखा जाता है कि लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी ये काम करवाया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम
  • तीसरा काम है भू-सत्यापन का जिसे योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है
  • इसमें आपकी खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें