फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की होती है जरूरत? जानिए यहां

Tue, 13 May 2025 05:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: इस स्कीम के अतंर्गत केंद्र सरकार कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। विश्वकर्मा योजना के लिए भारत सरकार ने कुल 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस स्कीम के अतंर्गत केंद्र सरकार कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। देश में कई कारीगर और शिल्पकार इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को कम ब्याज दरों पर लोन भी दिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण, उद्योग या व्यवसाय प्रमाण पत्र (यदि हो), मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, जाति प्रमाण जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के न होने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। 

4 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है। स्कीम के तहत आप 3 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। हालांकि, इस लोन को 2 चरणों में दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
इसमें पहले चरण में व्यवसाय शुरू करने हेतु 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं दूसरे चरण में व्यवसाय का विस्तार देने के लिए 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं। इस लोन पर आपको महज 5 प्रतिशत की ब्याज दर देनी होती है।

Cyber Safety Tips: साइबर धोखाधड़ी से हो सकता है आपका लाखों रुपये का नुकसान, बचाव के लिए जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें