देश में गरीब लोगों तक मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। यह भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के पात्र लोगों को प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब और वंचित वर्ग से जुड़े लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना बीमा कवर के दायरे में आते हैं। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।