अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी की फाइनेंशियल प्लानिंग करना चाहते हैं तो आप सरकार की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। अटल पेंशन योजना में आप 18 से 40 साल के बीच जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
Atal Pension Yojana
- फोटो : Istock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने इस योजना में 210 रुपये का निवेश करना होता है। 210 रुपये का निवेश आपको तब तक करना है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
Atal Pension Yojana
- फोटो : Istock
60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन इस स्कीम के अंतर्गत मिलती है। यह पेंशन आपको पूरे जीवनभर मिलेगी। अगर आप अटल पेंशन योजना में अपना खाता खुलवाने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है।
4 of 5
Atal Pension Yojana
- फोटो : Istock
इसमें आपको आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोाबइल नंबर, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में विजिट करके आसानी से स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।