Aadhaar Card Update Rules: आज के समय में आधार कार्ड हमारे देश का सबसे जरूरी और अहम दस्तावेज बन गया है, जिसके बिना बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ तक लेना लगभग असंभव है। अक्सर लोगों को अपने आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या पते जैसी जानकारियां बदलवाने की जरूरत पड़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने हर जानकारी को बदलने के लिए कुछ कड़े नियम तय किए हैं?
कुछ ऐसी जरूरी जानकारियां होती हैं जिन्हें आप अपने पूरे जीवन में केवल एक ही बार अपडेट करवा सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आधार में कौन सी चीजें सिर्फ एक बार बदल सकती हैं।