फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद होने के दिन कौन-कौन सी सेवाएं चालू रहती हैं? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Thu, 08 Oct 2026 04:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Online Banking on Bank Holidays: बैंक कई तरह की सेवाएं देते हैं, जिनमें से कुछ ऑनलाइन होती हैं तो कुछ के लिए शाखा जाना पड़ता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि बैंक बंद रहने वाले दिन क्या ऑनलाइन काम हो सकता है? या फिर छुट्टियों के दिन कौन-कौन सी सुविधाएं पूरी तरह बंद रहती हैं? आइए आसान शब्दों में इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक बंद रहने पर चालू सेवाएं - फोटो : AI
Banking Services Open on Bank Holidays: छुट्टियों के दिन बैंक बंद होने पर पैसों से जुड़ा कोई काम अटक जाना बहुत आम बात है। अक्सर हम किसी लंबी छुट्टी, रविवार या महीने के दूसरे शनिवार को बैंक पहुंच जाते हैं और फिर मायूस होकर लौटना पड़ता है। लेकिन आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग सिर्फ बैंक की चारदीवारी तक सीमित नहीं रह गई है।

अब डिजिटल दौर में बैंक भले ही बंद हों, पर आपकी जरूरत की कुच जरूरी सेवाएं 24 घंटे और सातों दिन चालू रहते हैं। चाहे आधी रात को किसी को पैसे भेजने हों या छुट्टी के दिन अचानक कैश की जरूरत पड़ जाए, तकनीक ने हमारे जीवन को बेहद आसान बना दिया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बैंक की छुट्टियों के दिन भी आप कौन-कौन से जरूरी काम बिना किसी रुकावट के आसानी से निपटा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
UPI - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग 24 घंटे चालू
  • गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या अपने बैंक के मोबाइल एप का उपयोग करके आप छुट्टी के दिन भी किसी को भी पैसे भेज सकते हैं।
  • यूपीआई और आईएमपीएस सेवाएं छुट्टियों में भी बिना किसी रुकावट के तुरंत काम करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ATM Card - फोटो : फाइल
एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीन की सुविधा
  • बैंक बंद होने पर भी आपकी नजदीकी एटीएम मशीन से पैसे निकालने की सुविधा खुली रहती है।
  • इसके अलावा बैंक परिसर में लगी कैश डिपॉजिट मशीन के जरिए आप अपने खाते में कभी भी नकद जमा भी कर सकते हैं।

4 of 5
नेट बैंकिंग से बिल भुगतान और ऑनलाइन सेवाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
नेट बैंकिंग से बिल भुगतान और ऑनलाइन सेवाएं
  • बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट के जरिए आप बिजली का बिल, मोबाइल रिचार्ज, क्रेडिट कार्ड का भुगतान और फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।
  • यह सेवा छुट्टियों के दिन भी सामान्य दिनों की तरह पूरी तरह काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cheque book - फोटो : Adobe Stock
चेक क्लीयरेंस और ब्रांच से जुड़े काम रहते हैं बंद
  • ध्यान रखें कि छुट्टियों के दिन चेक क्लीयरेंस, पासबुक में प्रिंटिंग, डीडी बनवाना या नया खाता खुलवाने जैसे कागजी काम बंद रहते हैं।
  • ऐसे कामों बैंक वर्कनिंग डेज में भी होता है, इसलिए इन कामों के लिए ब्रांच पर उसी दिन जाएं जिस दिन बैंक खुला हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें