AC Rainy Season Tips: गर्मियों का मौसम चल रहा है और बीच-बीच में कई बार बरसात हो जाती है। एक तरफ जहां बारिश का मौसम गर्मी से राहत देने का काम करता है, वहीं यह घरों में उमस और नमी की समस्या भी बढ़ा देता है। ऐसे मौसम में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग एसी का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उन्हें इस दौरान एसी का इस्तेमाल किस मोड पर करना चाहिए इसकी जानकारी नहीं होती है। इस कारण कमरे में चिपचिपाहट बनी रहती है।