फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कटे-फटे नोट कहां से और कैसे बदलवाएं? अधिकतर लोगों को नहीं पता तरीका, यहां जानें

Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Exchange Damaged Notes: अगर आपके पास गंदे, कटे-फटे या पुराने नोट हैं, तो उन्हें बदलने के लिए सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नियमों के मुताबिक, बैंक शाखाओं में भी ऐसे नोट बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कटे-फटे नोट कहां बदलवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
अपनी आजीविका चलाने के लिए हमें पैसों की जरूरत पड़ती है। वहीं, कई बार हमारे पास कटे-फटे नोट आ जाते हैं या हमसे ही नोट किसी वजह से फट जाते हैं या फिर लगातार इस्तेमाल होने के कारण कई बार नोट गंदे हो जाते हैं या फट जाते हैं।

कुछ नोट तो इतने खराब हो जाते हैं कि दुकानदार या कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें लेने से भी मना कर देता है। ऐसी स्थिति में कई लोगों को लगता है कि कटे-फटे नोट केवल भारतीय रिजर्व बैंक में ही बदले जा सकते हैं। पर ऐसा नहीं है। आप अपने नजदीकी बैंक जाकर भी न कटे-फटे पुराने नोटों को बदल सकते हैं। चलिए जानते हैं कटे-फटे नोट कैसे बदल सकते हैं। आप आगे इसका तरीका जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कटे-फटे नोट कहां बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कटे-फेट नोट कहां बदल सकते हैं?
  • आरबीआई के मौजूदा नियमों के अनुसार, देश में बैंक शाखाओं को गंदे, कटे-फटे और खराब नोटों को बदलने की सुविधा देनी होती है
  • आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर कटे-फेट नोट बदलवा सकते हैं
  • आपका चाहे उस बैंक में खाता है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता यानी कोई भी किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलवा सकता है
विज्ञापन

3 of 5
कटे-फटे नोट कहां बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कितने पैसे या नोट बदलवा सकते हैं?
  • अगर आपके पास एक दिन में अधिकतम 20 गंदे नोट हैं और उनकी कुल कीमत 5000 रुपये तक है
  • तो बैंक उन्हें काउंटर पर बदल सकता है
  • इस स्थिति में बैंक को यह सुविधा मुफ्त देनी होती है

4 of 5
कटे-फटे नोट कहां बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरी तरफ अगर नोटों की संख्या 20 से ज्यादा है या कुल कीमत 5000 रुपये से अधिक है, तो बैंक उन्हें रसीद के साथ स्वीकार कर सकता है
  • इसके बाद नोटों को चेक किया जाता है और फिर पैसे को आपके बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है
  • आपको जो स्लिप बैंक देता है उसमें ये बताना होता है कि कब तक आपके पैसे खाते में जमा हो जाएंगे, ध्यान रहे ये समय 7 दिन से अधिक नहीं होनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटे-फटे नोट कहां बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock
बहुत ज्यादा फटे नोट होने पर या जले नोट के लिए क्या नियम है?
  • अगर नोट का कुछ हिस्सा गायब है या वह दो से ज्यादा टुकड़ों में है, तो उसे कटा-फटा माना जा सकता है और ऐसे नोट भी बैंक शाखाओं में जमा किए जा सकते हैं
  • इनका भुगतान आरबीआई के नोट रिफंड रूल्स के अनुसार जांच के बाद किया जाता है
  • जबकि, नोट बहुत ज्यादा जल गया है और आपसे में चिपके हुए हैं या नाजुक स्थिति में है, तो बैंक ऐसे नोट नहीं बदलता
  • ऐसे जले नोटों को आरबीआई के संबंधित इश्यू ऑफिस में विशेष प्रक्रिया के तहत जमा कराना होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें