Ladli Bahna Yojana Next Installment Date: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का बड़ा जरिया बन चुकी है। राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने इस योजना की किस्त भेजी जाती है। अभी तक इस योजना की 39 किस्ते सफलतापूर्वक महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है, ऐसे में लाभार्थियों को अब अगली किस्त यानी 40वीं किस्त का इंतजार है। बता दें इस योजना के तहत महिलाओं को महीने 1500 रुपये भेजी जाती है।
हालांकि, जिन महिलाओं के बैंक खाते में ई-केवाईसी या डीबीटी सक्रिय नहीं है, उनकी अगली किस्त की राशि अटक सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि 40वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है।