When To Service Your Car: अक्सर ऐसा होता है लोग अपनी कार की सर्विसिंग के लिए दस हजार किलोमीटर तक चलने का इंतजार करते हैं। मगर आपको बता दें कि अगर आपकी कार समय से पहले कुछ संकेत दे रही है तो आपको आपको इसकी सर्विसिंग करानी जरूरी हो जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
Car servicing warning signs: जब भी हम कार खरीदते हैं, तो अक्सर यही सोचते हैं कि गाड़ी की सर्विसिंग सिर्फ तभी करानी चाहिए जब उसके तय किए गए किलोमीटर पूरे हो जाएं। बहुत से लोग ओडोमीटर पर नजर गड़ाए रहते हैं कि कब गाड़ी 5,000 या 10,000 किलोमीटर चले और तभी सर्विस सेंटर जाएं।
मगर क्या आप जानते हैं कि कार सिर्फ किलोमीटर के हिसाब से ही खराब नहीं होती, बल्कि कई बार वह खुद ऐसे कई छोटे-छोटे संकेत देने लगती है जो यह बताते हैं कि अब उसकी तुरंत देखभाल और सर्विसिंग की जरूरत है। बता दें कि नए कार चालक अक्सर ये गलती करते हैं कि वो कार के किलोमीटर पूरा होने का इंतजार करते हैं और कार के संकेत को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे कौन से संकेत हैं जिसे देखकर आप ये समझ सकते हैं कि कार की सर्विसिंग कराना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 5
इंजन से आने वाली अजीब आवाजें और टिक-टिक की आवाज
- फोटो : Freepik
इंजन से आने वाली अजीब आवाजें और टिक-टिक की आवाज
अगर आपकी कार स्टार्ट करते समय या चलते वक्त इंजन से कोई अजीब, घरघराहट या टिक-टिक जैसी असामान्य आवाज आने लगे, तो इसे कभी भी नजरअंदाज न करें।
यह इस बात का साफ संकेत होता है कि इंजन के अंदर का ऑयल पुराना हो चुका है या उसके पुर्जे आपस में घिस रहे हैं, जिन्हें तुरंत ग्रीसिंग और सर्विसिंग की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
3 of 5
माइलेज में अचानक भारी गिरावट आना
- फोटो : FREEPIK
माइलेज में अचानक भारी गिरावट आना
अगर आपकी कार पहले एक लीटर पेट्रोल या डीजल में बहुत अच्छा माइलेज देती थी, और अब अचानक बिना किसी वजह के बहुत कम दूरी तय कर पा रही है, तो समझ जाइए कि गाड़ी का एयर फिल्टर गंदा हो चुका है।
सही समय पर सर्विस न कराने से इंजन पर दबाव बढ़ता है, जिससे ईंधन की खपत बेवजह बढ़ने लगती है।
4 of 5
ब्रेक लगाने पर गाड़ी का झटका देना या आवाज करना
- फोटो : FREEPIK
ब्रेक लगाने पर गाड़ी का झटका देना या आवाज करना
सफर के दौरान सुरक्षा सबसे पहले आती है, और अगर ब्रेक दबाते समय आपको पैडल सख्त महसूस हो, गाड़ी एक तरफ खींचने लगे या ब्रेक शू से घिसने की आवाज आए, तो यह बहुत बड़ा चेतावनी संकेत है।
इसका मतलब है कि आपकी कार के ब्रेक पैड घिस चुके हैं और तुरंत सर्विसिंग के दौरान ब्रेक शू को बदलना जरूरी है।
एग्जॉस्ट पाइप से काला या सफेद धुआं निकलना
- फोटो : FREEPIK
एग्जॉस्ट पाइप से काला या सफेद धुआं निकलना
अगर कार के पीछे साइलेंसर यानी एग्जॉस्ट पाइप से असामान्य रूप से काला, नीला या घना सफेद धुआं निकलने लगे, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि इंजन के भीतर कुछ गंभीर तकनीकी खराबी आ गई है।
ऐसे समय में गाड़ी को तुरंत किसी अच्छे मैकेनिक के पास ले जाकर पूरी सर्विसिंग और ट्यूनिंग करवाना बेहद जरूरी हो जाता है।