Bike Air Filter
- फोटो : AdobeStock
सामान्य परिस्थितियों में 10,000 से 15,000 किलोमीटर चलने के बाद एयर फिल्टर बदलवा लेना अच्छा माना जाता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ये अवधि बाइक के इस्तेमाल और सड़क की स्थिति पर भी निर्भर करती है। एयर फिल्टर का मुख्य काम धूल, मिट्टी और छोटे कणों को इंजन के अंदर जाने से रोकना होता है। अगर इसे समय पर नहीं बदला जाए तो गंदगी के इंजन तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।