Bike Air Filter Replacement Distance: बाइक की बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए उसके एयर फिल्टर का साफ रहना बेहद जरूरी है। जिस तरह इंसान को सांस लेने के लिए साफ हवा की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह बाइक के इंजन को पेट्रोल जलाने के लिए साफ हवा की आवश्यकता होती है। जब आप बाइक चलाते हैं, तो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी को एयर फिल्टर रोक लेता है।
सामान्य इस्तेमाल होने वाले बाइक का एयर फिल्टर हर दस हजार किलोमीटर चलने के बाद बदल देना चाहिए, लेकिन अगर वो गाड़ी बहुत ट्रैफिक वाले जगहों से गुजरती है, या धूल-धक्कड़ वाले इलाके जाती है तो उसके नियम अलग हो सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि बाइक के एयर फिल्टर की देखभाल कैसे करनी चाहिए।