When To Pull Train Chain: भारतीय रेलवे में अलार्म चेन सिर्फ असली और गंभीर आपातकालीन स्थितियों में ही खींची जा सकती है, जब ट्रेन को तुरंत रोकना जरूरी हो। किसी यात्री की तबीयत अचानक बहुत खराब होने, कोच में आग या धुआं दिखने, या किसी के ट्रेन से गिरने व दरवाजे में फंसने पर इसका इस्तेमाल मान्य है।
इसके अलावा चोरी या सुरक्षा खतरे जैसी घटनाओं अथवा ट्रेन चलते समय बुजुर्ग, बच्चे या दिव्यांग के छूट जाने पर भी चेन खींची जा सकती है। बिना ठोस कारण चेन खींचना कानूनन अपराध है, जिससे पूरे सफर में देरी होती है और अन्य यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।