Whatsapp Web Security Alert: आज के समय जो भी लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं वो अपनी सहूलियत के लिए डेस्कटॉप पर ही व्हाट्सएप वेब खोल लेता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी सार्ट-इन (CERT-In) ने इसे लेकर एक गंभीर अलर्ट जारी किया है। जालसाज अब एक नए और शातिर तरीके से लोगों के सिस्टम में खतरनाक वायरस (मालवेयर) भेज रहे हैं।
इस स्कैम की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यह आपके किसी बहुत करीबी दोस्त, रिश्तेदार या सहकर्मी के हैक हो चुके अकाउंट से आता है, जिससे लोग धोखा खा जाते हैं। इस वायरस के जरिए आपकी बैंकिंग जानकारी और निजी डाटा चोरी हो सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह पूरा खेल क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।