फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tricks: व्हाट्सएप पर आने वाले नोटिफिकेशन से हैं परेशान, तो इस ट्रिक को करें फॉलो

Thu, 09 Jun 2022 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to off WhatsApp Notification - फोटो : istock
WhatsApp Tricks: व्हाट्सएप आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसके आने के बाद हमारे जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज दुनियाभर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। इसके आने के बाद सोशल मीडिया को एक नया आयाम मिला है। व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर चैटिंग का एक शानदार अनुभव मिलता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग बड़े पैमाने पर चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर यूजर्स व्हाट्सएप पर आने वाले बार-बार मैसेज के नोटिफिकेशन से परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप पर बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं। इस ट्रिक को फॉलो करने के बाद आप व्हाट्सएप पर आने वाली नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
How to off WhatsApp Notification - फोटो : istock
व्हाट्सएप पर आने वाली नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग को ओपन करना है। इसे ओपन करने के बाद नोटिफिकेशन के विकल्प का चयन करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको मैनेज नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
How to off WhatsApp Notification - फोटो : istock
इसे करनेे के बाद एप नोटिफिकेशन में नीचे व्हाट्सएप के विकल्प का चयन करें। यहां आप व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को कस्टमाइज करके ऑफ कर सकते हैं।

4 of 5
How to off WhatsApp Notification - फोटो : Istock

मोबाइल फोन में हाइड करके

आप व्हाट्सएप को हाइड करके भी बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन से छुटकारा पा सकते हैं। कई स्मार्टफोन में एप को हाइड करने का ऑप्शन मिलता है। आप सेटिंग में जाकर व्हाट्सएप को हाइड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to off WhatsApp Notification - फोटो : Istock
एप हाइड करने के बाद फोन के नोटिफिकेशन बार में व्हाट्सएप का नोटिफिकेशन शो नहीं होगा। आप जब डायल पैड पर सीक्रेट कोड को दर्ज करके व्हाट्सएप को ओपन करेंगे उसके बाद ही व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन शो होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें