दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। इस एप ने इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। व्हाट्सएप के बेहतरीन इंटरफेस और उसके शानदार फीचर्स एक यूजर फ्रेंडली अनुभव हम लोगों को देते हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते किसी और मैसेजिंग एप का उपयोग करने की बजाए लोग इसे यूज करना ज्यादा पसंद करते हैं। व्हाट्सएप समय समय पर अपने यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स लेकर आता रहता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल अश्लील मैसेज, झूठी अफवाहों को फैलाने के लिए भी करते हैं। अगर आप भी इस तरह की गतिविधियों को व्हाट्सएप पर करते हैं, तो आपके व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया जा सकता है। आपको कभी भी व्हाट्सएप पर इस तरह के संदेशों को फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन
2 of 6
Never Do These Mistake on WhatsApp
- फोटो : istock
हाल ही में कुछ समय पहले व्हाट्सएप ने 10 लाख अकाउंट को बैन किया था। व्हाट्सएप ने इन अकाउंट्स को टर्म ऑफ सर्विस का उल्लंघन करने पर बंद किया था।
विज्ञापन
3 of 6
Never Do These Mistake on WhatsApp
- फोटो : istock
अगर आप भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट का गलत ढंग से उपयोग कर रहे हैं, तो आपके खाते को बंद किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट बंद न हो। ऐसे में आपको व्हाट्सएप द्वारा तय किए गए टर्म ऑफ सर्विस के आधार पर एप का उपयोग करना चाहिए।
4 of 6
Never Do These Mistake on WhatsApp
- फोटो : iStock
अगर आप व्हाट्सएप पर अवैध, अश्लील, मानहानिकारक, डराने वाले, धमकी देने वाले, परेशान करने वाले, नस्लीय टिप्पणी, जातीय टिप्पणी, हिंसक अपराधों को बढ़ावा देने वाले मैसेज आदि को शेयर करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Never Do These Mistake on WhatsApp
- फोटो : Istock
इस स्थिति में आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अफवाह फैलाना, गलत बयानी या भ्रामक बायन किसी को भेजते हैं। ऐसा करने पर भी व्हाट्सएप द्वारा आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है।
Never Do These Mistake on WhatsApp
- फोटो : Istock
वहीं अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट को गलती से बंद कर दिया गया है। इस स्थिति में आपको व्हाट्सएप को एक मेल भेजना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप द्वारा आपके अकाउंट की जांच की जाएगी। अगर व्हाट्सएप को लगता है कि आपका खाता गलती से बैन हुआ है। इस स्थिति में वह आपके व्हाट्सएप अकाउंट को दोबारा से चालू कर देगा।