व्हाट्सएप देश में ही नहीं बल्की दुनिया भर में लोकप्रिय है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाला ये एप लोगों की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक का एक अहम हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया लोगों से जुड़ने का एक माध्यम है, लेकिन कई बार कुछ अराजक तत्व यहां पर आपके डाटा को चोरी कर उसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। इसी वजह से कई लोग सोशल मीडिया पर अपने आपको काफी सीमित रखते हैं। वो किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी अधिक जानकारी साझा करने से बचते हैं। दरअसल, कई मायनों में ये सही भी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप अपने यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स को सभी से छिपाने की सुविधा देता है। आप अपना लास्ट सीन, स्टेटस और अपने बारे में दी हुई जानकारी को भी अपने मुताबिक अन्य लोगों से छिपा सकते हैं। अगर आप भी अपनी पर्सनत जानकारी अपने कॉन्टेक्ट्स से बाहर के लोगों से बचाना चाहते हैं, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।