Whatsapp Block Check Tricks: आज के समय में व्हाट्सएप बहुत से लोगों के दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अपनों से बात करनी हो या ऑफिस का काम, हम दिनभर इसी एप का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार ऐसा होता है कि अचानक किसी दोस्त या जानने वाले का मैसेज आना पूरी तरह बंद हो जाता है। एक आम इंसान अक्सर इस उलझन में रहता है कि सामने वाले ने उसे ब्लॉक कर दिया है या वह सिर्फ व्यस्त है।
बिना कोई नया मैसेज भेजे यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल लगता है क्योंकि प्राइवेसी के चलते व्हाट्सएप कभी भी इसका कोई सीधा नोटिफिकेशन नहीं देता। आइए इस लेख में कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं, जिनसे आप बिना कोई मैसेज टाइप किए तुरंत जान सकते हैं कि आप ब्लॉक हैं या नहीं।